चौका-कांड्रा सड़क मार्ग के खूंटी में सोमवार शाम 6 बजे बाजार के समय धान लदे एलपीटी ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मार देने से अफरा-तफरी मच गई।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार एलपीटी ट्रक खूंटी लैम्प्स से धान लोड कर गौरडीह स्थित आधार राईस मील जा रहा था।