बहराइच: कंदुवनपुरवा में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की इलाज के दौरान हुई मौत,पुलिस शव का करवा रही पोस्टमार्टम,जाच जारी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदुवनपुरवा के युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। बहराइच अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पत्नी मैके चली गई थी। इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। जाच जारी है।