बहराइच: भुल्लौरा गांव में सड़क हादसे में एक बालक हुआ घायल, नाराज ग्रामीणों ने कार मालिक को पीटकर किया घायल
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सडक़ पार कर रहे मासूम बालक भुल्लौरा गांव में कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार में सवार मालिक को बेरहमी से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होते हुए अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। अस्पताल में इलाज जारी है।