लखीसराय: बड़हिया में उत्पाद पुलिस ने नशा सेवन के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया
मध निषेध थाना लखीसराय द्वारा शनिवार अपराह्न 3:46 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार बड़हिया से उत्पाद पुलिस द्वारा नशा सेवन मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. बडहिया गंगा घाट से बड़हिया वार्ड नंबर 10 के रहने वाले श्रवण कुमार को तथा बढ़िया छोटी दुर्गा स्थान से नवादा जिला के मरुई निवासी मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार किया गया.