भरगामा: चिड़ैया पुलिस ने अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले 2 बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, विधि सम्मत कार्रवाई कर भेजा जेल
चिड़ैया थाना पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान दो बदमाश को अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में हथियार के साथ किया गिरफ्तार। विधि सम्मत कार्रवाई कर भेजा जेल। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अबरेन कुमार उर्फ अबो कुमार एवं ऋषि कुमार के रूप में हुई है।