भरगामा: भरगामा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया
भरगामा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर अररिया एसपी कार्यालय से 4:30 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि भरगामा थाना पुलिस ने लुट कांड के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के कुसमोल निवासी शिव चंद्र पासवान के बेटे रंजीत कुमार पासवान बताएं जा रहे हैं.