भरगामा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालबिहारी टोला तोनहा के कार्यालय में हुई चोरी, प्राचार्य ने थाना में दिया आवेदन
मंगलवार की रात उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालबिहारी टोला तोनहा में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. मामले को लेकर विद्यालय प्रधानाध्यापक उदय शंकर ने बुधवार को शाम 4 बजे के करीब भरगामा थाना समेत विभागीय अधिकारी को आवेदन दिया है.