भरगामा: भरगामा के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान हाथ धोने के तरीके बताए गए
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर दक्षिण,पैकपार मुस्लिम टोला मध्य विद्यालय , कन्या मध्य विद्यालय रघुनाथपुर , आदर्श मध्य विद्यालय भरगामा , मध्य विद्यालय महथावा बाजार , विद्यालय आदि रामपुर , मध्य विद्यालय रहरिया सहित दर्जनों विधालय में हाथ धुलाई का कार्यक्रम का आयोजन किया गया.