भरगामा: नीलगाय के आतंक से भरगामा के किसान परेशान
फसलों के दुश्मन नीलगायों ने भरगामा प्रखंड क्षेत्र के कई गावों में फसलों को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहा है. इसका आतंक इतना बढ़ गया है कि किसानों का कमर तोड़ कर रख दिया है. फसल चरने के अलावा उसे रौंदकर तहस-नहस कर दे रहा है. झुंड के झुंड खेतों में विचरण कर रहे इन जंगली जानवरों से किसानों के सामने बचाव के कोई उपाय नजर नहीं आ रहे हैं.