फुलवरिया: फुलवरिया की विभिन्न पंचायतों में अधिकारियों ने छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व जलस्तर का जायजा लिया
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे फुलवरिया प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान बैरागी टोला बथुआ बाजार फुलवरिया और माड़ीपुर सहित विभिन्न गांव के छठ घाट का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कई निर्देश दिए गए।