🪔 पॉलिटेक्निक कॉलेज में 10 हजार दीपों से साकार हुआ ‘सेवा-संकल्प’ ✨
सेवा-संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को झाबुआ के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 10 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और जनसेवा एवं विकास के संकल्प का संदेश दिया गया। 🪔✨
कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य तथा प्रमुख सचिव वन विभाग एवं आनंद विभाग श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह के विशेष आतिथ्य में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
#Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026