फैज़ाबाद: कावड़ यात्रा मार्ग पर अपनी दुकानों पर नेम प्लेट लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राजू दास ने की टिप्पणी
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि हमें संविधान पर पूरा विश्वास है हम संविधान में आस्था रखते हैं कोर्ट का जो भी फैसला आया उसका हम स्वागत करते हैं परंतु कावड़ यात्रियों से निवेदन है कि यात्रा के दौरान केवल कैंप में ही भोजन करें । क्योंकि एक लाख से ऊपर वीडियो जो हम लोगों ने देखा है वह वीडियो कहीं न कहीं से सनातन आस्था पर कुठाराघात करने वाला है।