फैज़ाबाद: थाना महराजगंज क्षेत्र के मया-टांडा मार्ग पर जोतिया गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक ने तोड़ा दम
थाना महराजगंज क्षेत्र के मया-टांडा मार्ग पर जोतिया गांव के पास घर से बाजार जा रहे साइकिल सवार युवक को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दिया। घायल युवक को लेकर स्थानीय लोग सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।