फैज़ाबाद: कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के बाबू बाजार मोहल्ले में खून से लथपथ मिला युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी
सावन झूला मेला पर सुरक्षा की तैयारी के बीच अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बाबू बाजार मोहल्ले में सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। मृतक की पहचान नगर कोतवाली के हैदरगंज मोहल्ला निवासी के रूप में हुई है। वह नयाघाट क्षेत्र स्थित एक भोजनालय पर काम करता था।अयोध्या कोतवाली पुलिस जानकारी मिली कि बाबू बाजार मोहल्ले में खून से लथपथ एक युवक पड़ा हुआ है।