फैज़ाबाद: GRP को लखनऊ से चलकर अयोध्या कैंट पहुंची मेमू एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में मिला अधेड़ का शव
राजकीय रेलवे पुलिस को लखनऊ से चलकर अयोध्या कैंट पहुंची मेमू एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में एक अधेड़ का शव मिला है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। अयोध्या कैंट जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि अयोध्या कैंट जंक्शन पहुंचने के बाद मेमू एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी थी।