जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रामकृष्ण पुरी मोहल्ले में बे ख़ौफ़ चोरों ने घर में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला था। जानकारी के अनुसार चोरों ने घर में नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी की और मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित परिवार के द्वारा मामले की शिकायत पुलिस किए जाने के बाद तहकीकात प्रारंभ कर दी गई है।