दरभंगा: दरभंगा नगर निगम में जल संकट को लेकर मिथिलावादी पार्टी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन #jansamasya
दरभंगा नगर निगम परिसर में मिथिलावादी पार्टी के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर 3 बजे जल संकट को लेकर विभिन्न वार्ड से पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मिथिलावादी पार्टी के कार्यकर्ता अभिषेक कुमार झा के द्वारा किया गया। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में कई जगहों पर जल संकट है लेकिन निगम प्रशासन कुछ नहीं कर रही है।