हरिद्वार: रेलवे अंडरपास से 10 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने रेलवे अंडरपास से दस किलो गांजे के साथ एक गांजा तस्कर को आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी कांवड़ मेले में इस गंजे की तस्करी करने वाला था लेकिन उससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी का नाम प्रभात है जो यूपी के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।