हरिद्वार: बैरागी कैंप स्थित नगर वन में डीएम, एसएसपी, विधायकों और वनकर्मियोंं ने किया पौधारोपण, नगर वन को किया जाएगा विकसित
हरेला पर्व पर हरिद्वार के बैरागी कैंप स्थित नगर वन में आज डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, विधायक मदन कौशिक, रवि बहादुर और आदेश चौहान के साथ डीएफओ वैभव सिंह ने पौधारोपण किया। इस दौरान डीएम ने बताया कि करीब साढ़े चार करोड़ के बजट से नगर वन को विकसित किया जाएगा। उनके द्वारा लगाए गए पेड़ पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई है।