हरिद्वार: कांवड़ मेले को लेकर DM-SSP ने आलाधिकारियों के साथ वैरागी कैंप का किया निरीक्षण, समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देश
22 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले को लेकर मंगलवार को DM SSP ने सड़कों पर उतर कर तैयारियों का जायजा लिया। DM धीराज सिंह गर्बयाल और SSP परमेंद्र डोभाल ने कांवड़ मेले में पार्किंग के लिए चिन्हित वैरागी कैंप का निरीक्षण किया और समय रहते रास्तों को दुरुस्त करने और अस्थाई शौचालयों के निर्माण के निर्देश दिए। इस मौके पर जिले भर के आलाधिकारी मौजूद रहे।