हरिद्वार: SSP परमेंद्र डोभाल ने सोमवार रात सभी अधिकारियों की बुलाई बैठक, कांवड मेले में सभी मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश
सोमवार रात SSP परमेंद्र डोभाल ने रौशनाबाद स्थित जिला पुलिस मुख्यालय पर जिले भर के तमाम पुलिस अधिकारियों, कोतवाली और थाना प्रभारी की बैठक बुलाई। बैठक में SSP ने सभी को निर्देश दिए कि 22 जुलाई से 8 अगस्त तक चलने वाले कांवड़ मेले के दौरान जिले भर में मीट की दुकानों को पूरी तरह से बंद करवाया जाए जिससे कांवड़ियों की आस्था को ठेस ना पहुंचे।