हरिद्वार: रोशनाबाद में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और पुलिसकर्मियों ने किया पौधरोपण, 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित
हरिद्वार के रोशनाबाद में आज एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण किया और तीन सालों तक इन पौधों की देखरेख करने का संकल्प लिया। एसएसपी ने बताया कि आज करीब ढाई हजार पौधे लगाए गए हैं। इस सावन मास में उनके द्वारा दस हजार से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसलिए सप्ताह में एक बार सभी पुलिसकर्मी पौधारोपण का काम करेंगे।