कुलपहाड़: सीट को लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मारपीट, प्लेटफॉर्म पर हंगामा; VIDEO वायरल, हरपालपुर रेलवे स्टेशन का मामला
हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बहस के दौरान कुछ यात्रियों ने एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान जमकर गाली-गलौज हुई और ट्रेन से शुरू हुआ विवाद प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के बीच फिर झड़प हुई। मारपीट में एक युवक के कपड़े भी फट गए।