प्रतापगढ़: कापा हरी बस्ती में ट्रांसफार्मर खराब होने से एक हफ्ते अंधेरे में रहा गांव, ब्लॉक प्रमुख के निर्देश पर मिला ट्रांसफार्मर
प्रतापगढ़ जनपद के कापा हरी बस्ती में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे गांव में करीब एक सप्ताह तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के अतहर ख़ान ने बताया कि बिजली न होने से गांव में पेयजल, गर्मी और अन्य आवश्यक कार्यों में दिक्कतें उत्पन्न हो रही थीं। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्ह