ABVP की ‘राइज एंड रिवेल’ फ्रेशर पार्टी में दिखा टैलेंट का जलवा, 300 छात्रों ने बिखेरा उत्साह
सब हेडिंग - मुख्य अतिथि पवन चौधरी ने नए छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, मिस्टर-मिस फ्रेशर का हुआ चयन*
*पांवटा साहिब (सिरमौर), श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा फ्रेशर पार्टी ‘राइज रिवेल’ का भव्य आयोजन किया गया। नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पवन चौधरी ने शिरकत की, जबकि जगमोहन सूर्या विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर समां बांध दिया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
फ्रेशर पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। विभिन्न राउंड में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि पवन चौधरी ने अपने संबोधन में नए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज जीवन जीवन का सबसे सुनहरा दौर है। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
ABVP इकाई ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करना और उन्हें कॉलेज के माहौल से जोड़ना है, ताकि वरिष्ठ और कनिष्ठ छात्रों के बीच बेहतर तालमेल और सौहार्द बन सके।