ऊना: युवती को मिलने के लिए युवक कर रहा था ब्लैकमेल, शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस थाना हरोली के तहत एक गांव की युवती ने क्षेत्र के ही युवक पर मिलने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने की बात कही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटीया ने की है।