ऊना: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शर्मनाक घटना, गर्भगृह में पुजारी और सुरक्षा कर्मी के बीच जमकर हुई हाथापाई
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को एक अत्यंत निंदनीय घटना सामने आई, जिसने लाखों श्रद्धालुओं की भावना को झकझोर कर रख दिया। मंदिर के गर्भगृह, जिसे देवी का सर्वाधिक पवित्र स्थल माना जाता है के भीतर पुजारी और मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मी के बीच हाथापाई हो गई। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने एसडीएम अंब को जांच के निर्देश दिए हैं।