ऊना: बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, जागरूकता अभियान के बाद चालान अभियान शुरू हुआ
ऊना पुलिस ने हेलमेट नियमों को सख्ती से लागू करना शुरू किया है। 15 दिन की जागरूकता के बाद अब चालक के साथ पिछली सवारी पर भी नियम समान रूप से लागू होगा। मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर अभियान चलाकर हेलमेट न पहनने वालों के चालान किए। पुलिस ने स्पष्ट किया, नियम सभी पर सख्ती से लागू होंगे।