Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

कुपोषण मुक्त नीमच के संकल्प के साथ कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिला पोषण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता, शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित टीकाकरण, पोषण आहार की उपलब्धता तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार पर विशेष जोर दिया। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। CM Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #KuposhanMuktNeemuch #PoshanAbhiyan #Neemuch #नीमच

1 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न

कुपोषण मुक्त नीमच के लिए समन्वित प्रयास करें तेज : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा

नीमच, 16 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कुपोषण उन्मूलन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा समय पर पोषण आहार वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

⏩कलेक्टर श्री चंद्रा ने कुपोषण की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि गंभीर कुपोषित (एसएएम) बच्चों को समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस माह लगभग 1000 न्यूट्री बास्केट वितरित किए जाएं। जिन बच्चों को चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता हो, उन्हें तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी पात्र हितग्राहियों की आधार एवं अपार आईडी तैयार करने तथा प्रत्येक सेक्टर स्तर पर विशेष आधार शिविर आयोजित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

⏩ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से वीएचएसएनडी दिवसों का निरीक्षण कर सेवाओं की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों से कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) गतिविधियां नियमित रूप से संचालित हों तथा इसकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

⏩बैठक में कुपोषित बच्चों के परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की माताओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत किया जाए। साथ ही घरों में उपलब्ध स्थान के अनुसार किचन गार्डन विकसित कराए जाएं, जिसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र,उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के माध्यम से पौधे एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, वहां न्यूट्री गार्डन विकसित किए जाएंगे।
⏩समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

⏩बैठक के अंत में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मैदानी अमले को पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में कमजोर प्रदर्शन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले प्रशिक्षण देकर सुधार का अवसर दिया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही या कार्य के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति सहित आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

⏩बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, स्वास्थ्य, कृषि विज्ञान केंद्र,उद्यानिकी ,कृषि कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh  
#Neemuch #नीमच #PoshanAbhiyan #Anganwadi #SAM #NRC #WomenAndChildDevelopment #GoodGovernance #Nutrition

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न कुपोषण मुक्त नीमच के लिए समन्वित प्रयास करें तेज : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा नीमच, 16 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा कुपोषण उन्मूलन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा समय पर पोषण आहार वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ⏩कलेक्टर श्री चंद्रा ने कुपोषण की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि गंभीर कुपोषित (एसएएम) बच्चों को समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस माह लगभग 1000 न्यूट्री बास्केट वितरित किए जाएं। जिन बच्चों को चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता हो, उन्हें तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी पात्र हितग्राहियों की आधार एवं अपार आईडी तैयार करने तथा प्रत्येक सेक्टर स्तर पर विशेष आधार शिविर आयोजित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए। ⏩ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से वीएचएसएनडी दिवसों का निरीक्षण कर सेवाओं की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों से कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) गतिविधियां नियमित रूप से संचालित हों तथा इसकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। ⏩बैठक में कुपोषित बच्चों के परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की माताओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उनकी आजीविका को मजबूत किया जाए। साथ ही घरों में उपलब्ध स्थान के अनुसार किचन गार्डन विकसित कराए जाएं, जिसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र,उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के माध्यम से पौधे एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, वहां न्यूट्री गार्डन विकसित किए जाएंगे। ⏩समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। ⏩बैठक के अंत में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मैदानी अमले को पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में कमजोर प्रदर्शन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले प्रशिक्षण देकर सुधार का अवसर दिया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही या कार्य के प्रति उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति सहित आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ⏩बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, स्वास्थ्य, कृषि विज्ञान केंद्र,उद्यानिकी ,कृषि कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच #PoshanAbhiyan #Anganwadi #SAM #NRC #WomenAndChildDevelopment #GoodGovernance #Nutrition

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी

नीमच, 16 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई।

⏩बैठक में जिले में संचालित पेयजल योजनाओं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि एकल ग्राम जल योजनाओं वाले ग्रामों में जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के समन्वय से ग्राम पंचायतों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जलकर वसूली की जाए। उन्होंने नियमित जलकर वसूली एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के भी निर्देश दिए।

⏩बैठक में मध्यप्रदेश जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समूह जल प्रदाय योजनाओं के अंतर्गत सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन का कार्य प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

⏩कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य बड़े जल उपभोक्ताओं द्वारा जल उपयोग एवं जलकर भुगतान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही फैक्ट्रियों से निकलने वाले अपशिष्ट जल का नियमानुसार उपचार कर उसके पुनः उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसकी निगरानी के लिए समिति गठित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

⏩बैठक में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जल संसाधनों के प्रभावी एवं सतत प्रबंधन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

⏩बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री दीपेश वासपत,महाप्रबंधक जल निगम श्री धीरेंद्र कुमार बिजौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
#JalJeevanMission
#DWSM 
#SwachhBharat
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी नीमच, 16 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। ⏩बैठक में जिले में संचालित पेयजल योजनाओं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि एकल ग्राम जल योजनाओं वाले ग्रामों में जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के समन्वय से ग्राम पंचायतों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जलकर वसूली की जाए। उन्होंने नियमित जलकर वसूली एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। ⏩बैठक में मध्यप्रदेश जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समूह जल प्रदाय योजनाओं के अंतर्गत सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन का कार्य प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। ⏩कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य बड़े जल उपभोक्ताओं द्वारा जल उपयोग एवं जलकर भुगतान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही फैक्ट्रियों से निकलने वाले अपशिष्ट जल का नियमानुसार उपचार कर उसके पुनः उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसकी निगरानी के लिए समिति गठित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। ⏩बैठक में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जल संसाधनों के प्रभावी एवं सतत प्रबंधन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ⏩बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री दीपेश वासपत,महाप्रबंधक जल निगम श्री धीरेंद्र कुमार बिजौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #JalJeevanMission #DWSM #SwachhBharat #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

📍कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न

⭐कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जिले में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, लंबित जल परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक संस्थानों, ढाबों, रेस्टोरेंट संचालकों आदि से जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JalJeevanMission 
#DWSM 
#SwachhBharat
#Neemuch
#नीमच

📍कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न ⭐कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जिले में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, लंबित जल परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक संस्थानों, ढाबों, रेस्टोरेंट संचालकों आदि से जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के साथ अन्य महत्वपूर्ण निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JalJeevanMission #DWSM #SwachhBharat #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

कुपोषण मुक्त नीमच के संकल्प के साथ कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिला पोषण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता, शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित टीकाकरण, पोषण आहार की उपलब्धता तथा गंभीर कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार पर विशेष जोर दिया। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। CM Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #KuposhanMuktNeemuch #PoshanAbhiyan #Neemuch #नीमच - Neemuch News