दतिया नगर: सेंवढ़ा कॉलेज में अव्यवस्था पर एबीवीपी का आंदोलन, दतिया में सौंपा ज्ञापन, प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दतिया द्वारा सेंवढ़ा शासकीय गोविंद महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को आंदोलन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्राचार्य मनोज व्यास के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।विभाग संयोजक अभिषेक गुर्जर ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा कॉलेज संचालन मनमाने ढंग से किया जा रहा जिसकी जाँच क़ी जाए.