दमोह: दसौंदा में ब्यारमा नदी के पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसों का खतरा, एक साल बाद भी नहीं हुई मरम्मत; वीडियो हुआ वायरल
Damoh, Damoh | Jul 10, 2026 दमोह विकासखंड के ग्राम दसौंदा में ब्यारमा नदी पर बने पुल की रेलिंग पिछले वर्ष आई बाढ़ में टूट गई थी, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं हुई। बरसात में पुल पर रेलिंग न होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और पशुओं की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले साल 8 से 10 गोवंश नदी में गिरकर मर गए थे। शुक्रवार को वीडियो जारी कर मरम्मत कार्य जाने की मांग की।