ठाकुरगंगटी: जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा द्वारा ठाकुर गंगटी प्रखंड सभागार में मेगा विधिक सशक्तिकरण व जागरूकता शिविर का आयोजन
प्रखंड सभागार ठाकुर गंगटी में 26 जुलाई को डालसा द्वारा विधिक सशक्तिकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां व्यवहार न्यायालय गोड्डा के न्यायिक डंडा अधिकारी सतीश कुमार और डालसा के अधिवक्ता रितेश कुमार पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ो लोगों को अधिकारियों द्वारा उनके कानूनी अधिकार की जानकारी दी तथा गरीब असहाय लोगों को कैसे न्याय प्राप्त हो बताया गया