हरिद्वार: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन सपरिवार पहुंचे राज्य अतिथि ग्रह डाम कोठी
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन शनिवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। सपरिवार पहुंचे एल. मुरुगन का राज्य अतिथि ग्रह डाम कोठी पहुंचने पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री ने भाजपा को लोकतांत्रिक पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता बराबर हैं और यहां सबको मौका मिलता है, इसलिए सभी को धैर्य रखना चाहिए।