हरिद्वार: गणेश चतुर्थी पर कनखल के दक्ष प्रजापति मंदिर में विराजे गणपति, लोगों ने की पूजा
आदि गणेश का ननिहाल कहे जाने वाले धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधिविधान से स्थापित की गई है। बड़ी संख्या में लोग गणपति पंडाल में पूजा पाठ के लिए पहुँच रहे हैं। पुराणों के अनुसार कनखल माता सती का मायका और देवों के देव महादेव की ससुराल है, इसलिए कनखल को गणपति का ननिहाल कहते हैं