हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पर हुए डकैती कांड के बाद साधु संतों में आक्रोश, व्यापारियों के साथ प्रदर्शन कर 24 घंटे में खुलासे की मांग
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर दिनदहाड़े हुई डकैती कांड के बाद साधु संतों में भी आक्रोश दिखाई दिया। आज व्यापारियों के साथ साधु संतों बालाजी शोरूम के बाहर प्रदर्शन किया और 24 घंटे में डकैती कांड के खुलासे की मांग सरकार से की। साधु संतो ने कहा कि हरिद्वार में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और 24 घंटे में डकैती कांड का खुलासा नहीं होता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।