हरिद्वार: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में 60 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हाल ही में चयनित हुए 60 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 3 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की गई है और सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।