हरिद्वार: चेक बाउंस के मामले में कनखल पुलिस ने अलग-अलग स्थान से दो वारंटी पकड़े
कनखल पुलिस ने 2 वारंटी की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें बनाते हुए दोनो को अलग-अलग स्थान से पकड़ा है। पुलिस ने एक वारंटी हरिओम को पहाड़ी बाजार जबकि दूसरे वारंटी आकाश कुमार को जगजीतपुर के राजविहार स्थित उनके मकान से गिरफ्तार किया है। दोनों वारंटी चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।