हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज फिर अलग अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किए तीन वारंटी, न्यायालय से चल रहे थे वांछित
रानीपुर कोतवाली पुलिस लगातार फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है। एक दिन पहले भी पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से चार वारंटी गिरफ्तार किए थे और आज फिर से अभियान चलाकर तीन वारंटी दबोचे गए। सभी आरोपियों पर न्यायालय में मुकदमे चल रहे हैं और लंबे समय से वांछित चल रहे थे। न्यायालय ने सभी के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए और सभी को आज गिरफ्तार किया गया है।