सारठ: पुराना बाजार दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन, शोभायात्रा में पुलिस अधिकारी, जवान समेत हजारों लोगों ने दी विदाई
Sarath, Deoghar | Oct 21, 2026 सारठ पुराना बाजार दुर्गा मंदिर के प्रतिमा का बुधवार शाम 5 बजे ढीबी जोरिया में विधि विधान से विसर्जन किया गया। वहीं विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा में पुलिस अधिकारी, जवान समेत हजारों लोग शामिल हुए। माता के अनवरत जयकारे लगाते भीड़ की वजह से कुछ समय तक सारठ चौक पर जाम का नजारा दिखा। वहीं हजारों आंखों ने नम आँखों से जयकारे व जल अर्पित करके मां को अंतिम विदाई दी