प्रतापगढ़: अंतू पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना अंतू पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा वांछित वारंटियों की धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार की शाम 5:30 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।