बाह: मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बटेश्वर धाम में महादेव मंदिर में मत्था टेका
बटेश्वर में होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति गुरुवार शाम करीब 4 बजे तीर्थधाम बटेश्वर पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मबलाल महादेव मंदिर में मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारियों जयप्रकाश गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, राकेश वाजपेयी और सोनम गोस्वामी ने पूजा संपन्न कराई।