बाह: बटेश्वर के रानी घाट पर प्लास्टिक के टब में मिली 6 माह की बच्ची का शव, यमुना में किया गया जल प्रवाह
बटेश्वर के यमुना किनारे स्थित रानी घाट पर शुक्रवार सुबह 8 बजे करीब एक दर्दनाक दृश्य देखने को मिला। प्लास्टिक के टब (तसला) में करीब 6 माह की एक बच्ची का शव मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत मंदिर कार्यालय को सूचना दी। सफाई कर्मियों ने शव को यमुना नदी के बीचों-बीच जल प्रवाह कर दिया। बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, जिससे लोगों में यह चर्चा तेज हो गयी