चूरू के सदर थाना क्षेत्र की पुनिया की ढाणी में एक महिला ने अपने जेठ के बेटे पर घर, चक्की और कुएं पर कब्जा करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर पुलिस से शनिवार मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय विमला ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके जेठ का लड़का रमेश लंबे समय से उसके घर पर कब्जा किये है।