भीलवाड़ा: 2 सितंबर से इंटर स्टेट नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप, 7 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन
राजस्थान बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में जिला भीलवाड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से 2 से 6 सितंबर तक इंटर स्टेट नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर भारत के सात राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।