प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने के.पी. कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने बुधवार दोपहर 3 बजे के.पी. कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और प्रवेश प्रक्रिया की जांच की। पुलिस कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए,