सैदपुर: बचपन से साथ निभाने वाले दो दोस्तों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
औड़िहार तिराहा स्थित वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर रविवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों दोस्तों का सोमवार की देर रात जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बचपन से एक-दूसरे का हर सुख-दुख में साथ निभाने वाले राजू यादव और आकाश यादव की अंतिम यात्रा भी साथ निकली और दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।