लखीसराय: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे डीएम शैलेंद्र कुमार
लखीसराय। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार गुरुवार की पूर्वाह्न 11:50 पर स्वास्थ्य जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। उनके आगमन को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया।डीएम के स्वागत एवं जांच व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित समेत अन्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।