मुरैना: सराय छोला थाने के पास हाईवे पर गौवंश से टकराकर बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल, उपचार के बाद भर्ती
Morena, Morena | Jun 9, 2026 सराय छोला थाने के पास हाईवे पर सड़क पर अचानक गोवंश आ गया और उसके बाद बाइक पर सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पुलिस के द्वारा उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती कर दिया गया है। बताया जाता है कि धौलपुर की तरफ से नावली गांव के लिए जा रहे थे तभी हादसा हो गया।