#लातेहार पुलिस केंद्र में पुलिस सभा, कर्मियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
लातेहार: में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुनना और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों का समाधान करना था।
सभा में पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन, विभिन्न थानों, पिकेटों और शाखाओं के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। कर्मियों ने अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियम के अनुसार जल्द समाधान के निर्देश दिए। वहीं, IRB-04 के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की सामूहिक समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#LateharPolice #Latehar #LateharNews #JharkhandPolice #JharkhandNews #PoliceSabha #PoliceWelfare #PoliceNews #IRB04 #PoliceDepartment #LawAndOrder #Jharkhand #RanchiNews #LocalNews #TazaKhabar #BreakingNews #ViralNews #FacebookViral #TrendingNews #LoktantraBharat #लोकतंत्रभारत #NewsJharkhand24Live