मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की मौत कैसे हुई? डॉक्टर ने बताई पूरी जानकारी
झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से सभी स्तब्ध हैं। उन्होंने गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इलाज करने वाले डॉक्टर शहजाद शेख ने मीडिया ब्रीफिंग में उनके स्वास्थ्य बिगड़ने और इलाज के दौरान हुई स्थिति की जानकारी दी।
डॉ. शहजाद शेख के अनुसार, सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार तड़के करीब 2:15 बजे अस्पताल लाया गया था। इससे करीब दो घंटे पहले उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी। अस्पताल लाने के दौरान उन्हें उल्टी भी हुई, जिसके बाद उनकी हालत और गंभीर हो गई।
डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचते ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और श्वास नली की सफाई की गई। ईसीजी की स्थिति सामान्य नहीं थी और ब्लड प्रेशर भी रिकॉर्ड नहीं हो रहा था। इलाज शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ गई। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें करीब 4 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
डॉ. शहजाद शेख ने यह भी बताया कि सुदिव्य कुमार सोनू को शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या थी।
#SudivyaKumarSonu #सुदिव्यकुमारसोनू #JharkhandNews #झारखंड #Giridih #गिरिडीह #HemantSoren #JharkhandPolitics #JMM #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #MercyHospital #श्रद्धांजलि #विनम्रश्रद्धांजलि #ॐशांति #JharkhandNewsUpdate #NewsJharkhand24Live